HomeAll Newsजोगिंद्रनगर में आयुष सुगमता केंद्र शिफ्ट करने के विरोध में प्रदर्शन, सैकड़ों लोग सड़क पर

जोगिंद्रनगर में आयुष सुगमता केंद्र शिफ्ट करने के विरोध में प्रदर्शन, सैकड़ों लोग सड़क पर

जोगिंद्रनगर से आयुष विभाग के सुगमता केंद्र को सोलन के नौणी में स्थानांतरित करने के फैसले के विरोध में विभिन्न
news-mitrProtest Over Ayush Centre Shift in Jogindernagar

जोगिंद्रनगर से आयुष विभाग के सुगमता केंद्र को सोलन के नौणी में स्थानांतरित करने के फैसले के विरोध में विभिन्न संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को जोगिंद्रनगर के थाना चौक पर सैकड़ों लोगों ने एकजुट होकर धरना-प्रदर्शन किया और केंद्र को जोगिंद्रनगर में ही बनाए रखने की मांग उठाई।

Table of Contents

    प्रदर्शनकारियों ने सरकार के स्थानांतरण आदेशों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस आंदोलन में स्थानीय संगठनों के साथ महिलाएं भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। केंद्र को जोगिंद्रनगर में बनाए रखने की मांग को लेकर क्रमिक अनशन भी जारी है।

    प्रदर्शन में दूसरे राज्यों से आए किसानों ने भी भागीदारी की और केंद्र को शिफ्ट करने के फैसले का विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सुगमता केंद्र को जोगिंद्रनगर से स्थानांतरित किए जाने से क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

    थाना चौक पर जारी धरने के दौरान लोगों ने सरकार से स्थानांतरण के आदेशों पर पुनर्विचार कर सुगमता केंद्र को जोगिंद्रनगर में ही रखने की मांग की।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com