Last updated: August 25th, 2026 at 07:56 am
Protest Over Ayush Centre Shift in Jogindernagarजोगिंद्रनगर से आयुष विभाग के सुगमता केंद्र को सोलन के नौणी में स्थानांतरित करने के फैसले के विरोध में विभिन्न संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को जोगिंद्रनगर के थाना चौक पर सैकड़ों लोगों ने एकजुट होकर धरना-प्रदर्शन किया और केंद्र को जोगिंद्रनगर में ही बनाए रखने की मांग उठाई।
प्रदर्शनकारियों ने सरकार के स्थानांतरण आदेशों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस आंदोलन में स्थानीय संगठनों के साथ महिलाएं भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। केंद्र को जोगिंद्रनगर में बनाए रखने की मांग को लेकर क्रमिक अनशन भी जारी है।
प्रदर्शन में दूसरे राज्यों से आए किसानों ने भी भागीदारी की और केंद्र को शिफ्ट करने के फैसले का विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सुगमता केंद्र को जोगिंद्रनगर से स्थानांतरित किए जाने से क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
थाना चौक पर जारी धरने के दौरान लोगों ने सरकार से स्थानांतरण के आदेशों पर पुनर्विचार कर सुगमता केंद्र को जोगिंद्रनगर में ही रखने की मांग की।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments