Last updated: August 26th, 2026 at 06:01 am
70-Year-Old Booked for Illegal Cannabis Cultivation in Shimlaशिमला: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शिमला पुलिस ने चिड़गांव में भांग की अवैध खेती का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सेब के बगीचे के बीच उगाए गए 1,240 भांग के पौधे बरामद किए हैं। मामले में करीब 70 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
पुलिस थाना चिड़गांव की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर संबंधित स्थान पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान राजस्व विभाग के कर्मचारियों और स्थानीय प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सेब के पेड़ों के बीच करीब दो बिस्वा भूमि पर बड़ी संख्या में भांग के पौधे मिले।
पुलिस के अनुसार, जमीन खसरा नंबर 1200 में आती है और यहां चिड़गांव निवासी योगिंदर सिंह (70) द्वारा कथित तौर पर भांग की खेती की जा रही थी। मौके से कुल 1,240 पौधे बरामद किए गए।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नियमानुसार 20 पौधों के नमूने लिए। साथ ही खेती वाली जमीन से मिट्टी के नमूने भी जांच के लिए कब्जे में लिए गए। बाकी 1,220 पौधों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
पुलिस थाना चिड़गांव में इस संबंध में अभियोग संख्या 82/2026, दिनांक 25 अगस्त 2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस अब मामले की विस्तृत जांच कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कथित तौर पर भांग की खेती कब से की जा रही थी और इसका किसी नशे के अवैध कारोबार से संबंध तो नहीं है।
एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है और अवैध रूप से भांग या अन्य मादक पदार्थों की खेती करने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments