HomeAll Newsएशियाई खेलों के हिमाचली पदक विजेताओं को मिलेंगे 5.33 करोड़ रुपये

एशियाई खेलों के हिमाचली पदक विजेताओं को मिलेंगे 5.33 करोड़ रुपये

शिमला: जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियाई खेलों में हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करने वाले पदक विजेता खिलाड़ियों के
news mitrHimachal to Reward Asian Games Medalists with ₹5.33 Crore

शिमला: जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियाई खेलों में हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करने वाले पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए प्रदेश सरकार ने करीब 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि घोषित की है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर उन्हें बधाई देते हुए यह घोषणा की।

Table of Contents

    महिला कबड्डी की स्वर्ण पदक विजेता भारतीय टीम में शामिल हिमाचल की पुष्पा राणा, रितु नेगी, ज्योति ठाकुर और भावना ठाकुर को 33.33-33.33 लाख रुपये दिए जाएंगे। चारों खिलाड़ियों को कुल करीब 1.33 करोड़ रुपये मिलेंगे।

    वहीं, पुरुष मैराथन में रजत पदक जीतने वाले मंडी के सावन बरवाल को 2.50 करोड़ रुपये और महिलाओं की 10 हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक विजेता चंबा की सीमा कुमारी को 1.50 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

    मुख्यमंत्री के अनुसार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश में खेल पुरस्कार राशि में बढ़ोतरी की गई है। प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए यात्रा सुविधाओं में भी बदलाव किया गया है।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com