Last updated: September 29th, 2026 at 09:57 am
Grenade Found Near House in Nalagarh, Panic in Dayoli Villageनालागढ़: औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के दयोली गांव में मंगलवार सुबह एक मकान की दीवार के पास संदिग्ध ग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर सुरक्षा घेरा बनाकर आसपास की आवाजाही रोक दी और एहतियातन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा।
बताया जा रहा है कि सोमवार रात गांव के दो परिवारों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें कुछ लोगों को चोटें भी आईं। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज किया है।
इसी घटना के कुछ घंटे बाद मंगलवार सुबह एक पक्ष ने घर की दीवार के पास ग्रेनेड जैसी वस्तु पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने तुरंत क्षेत्र को सुरक्षित किया और मामले की जांच शुरू कर दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी बद्दी विनोद धीमान ने मौके का निरीक्षण किया। संदिग्ध विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने के लिए पुलिस और सेना के बम निरोधक दस्तों को बुलाया गया है।
पुलिस का कहना है कि ग्रेनेड मिलने की घटना को लेकर पूछताछ और जांच जारी है। फिलहाल प्राथमिकता संदिग्ध विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करना है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments