Last updated: September 29th, 2026 at 05:40 am
Himachal to Reward Asian Games Medalists with ₹5.33 Croreशिमला: जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियाई खेलों में हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करने वाले पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए प्रदेश सरकार ने करीब 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि घोषित की है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर उन्हें बधाई देते हुए यह घोषणा की।
महिला कबड्डी की स्वर्ण पदक विजेता भारतीय टीम में शामिल हिमाचल की पुष्पा राणा, रितु नेगी, ज्योति ठाकुर और भावना ठाकुर को 33.33-33.33 लाख रुपये दिए जाएंगे। चारों खिलाड़ियों को कुल करीब 1.33 करोड़ रुपये मिलेंगे।
वहीं, पुरुष मैराथन में रजत पदक जीतने वाले मंडी के सावन बरवाल को 2.50 करोड़ रुपये और महिलाओं की 10 हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक विजेता चंबा की सीमा कुमारी को 1.50 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
मुख्यमंत्री के अनुसार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश में खेल पुरस्कार राशि में बढ़ोतरी की गई है। प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए यात्रा सुविधाओं में भी बदलाव किया गया है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments