HomeAll Newsनालागढ़ के दयोली में घर के पास मिला ग्रेनेड, इलाके में मचा हड़कंप

नालागढ़ के दयोली में घर के पास मिला ग्रेनेड, इलाके में मचा हड़कंप

नालागढ़: औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के दयोली गांव में मंगलवार सुबह एक मकान की दीवार के पास संदिग्ध ग्रेनेड मिलने से
newsmitrGrenade Found Near House in Nalagarh, Panic in Dayoli Village

नालागढ़: औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के दयोली गांव में मंगलवार सुबह एक मकान की दीवार के पास संदिग्ध ग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर सुरक्षा घेरा बनाकर आसपास की आवाजाही रोक दी और एहतियातन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा।

Table of Contents

    बताया जा रहा है कि सोमवार रात गांव के दो परिवारों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें कुछ लोगों को चोटें भी आईं। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज किया है।

    इसी घटना के कुछ घंटे बाद मंगलवार सुबह एक पक्ष ने घर की दीवार के पास ग्रेनेड जैसी वस्तु पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने तुरंत क्षेत्र को सुरक्षित किया और मामले की जांच शुरू कर दी।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी बद्दी विनोद धीमान ने मौके का निरीक्षण किया। संदिग्ध विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने के लिए पुलिस और सेना के बम निरोधक दस्तों को बुलाया गया है।

    पुलिस का कहना है कि ग्रेनेड मिलने की घटना को लेकर पूछताछ और जांच जारी है। फिलहाल प्राथमिकता संदिग्ध विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करना है।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com