Last updated: October 10th, 2026 at 10:17 am
Solan: 20-Year-Old Woman Found Dead in Rented Accommodation, Family in Shockबरोटीवाला (सोलन) : निकटवर्ती गांव झाड़माजरी में किराए के मकान में रह रही एक 20 वर्षीय युवती द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक, करीब 20 वर्षीय एक युवती अपने पिता के साथ झाड़माजरी में किराए के मकान में रहती थी और किसी कंपनी में काम भी करती थी। शुक्रवार देर सायं करीब 7 बजे के आसपास पुलिस बरोटीवाला को युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने की जानकारी मिली।पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया। युवती ने फंदा लगाया था। पुलिस द्वारा मौके पर कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए बद्दी स्थित सरकारी अस्पताल में ले जाया गया।
डीएसपी बद्दी योग राज ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए बद्दी अस्पताल ले जाया गया है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments