HomeAll Newsअर्की के सरयांज में 1.80 करोड़ से बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण

अर्की के सरयांज में 1.80 करोड़ से बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण

अर्की (सोलन): अर्की विधानसभा क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं की दिशा में बड़ी सौगात मिली है। विधायक संजय अवस्थी
newsArki Gets New Primary Health Centre Built at a Cost of ₹1.80 Crore

अर्की (सोलन): अर्की विधानसभा क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं की दिशा में बड़ी सौगात मिली है। विधायक संजय अवस्थी ने बुधवार को ग्राम पंचायत सरयांज में 1.80 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) के नए भवन का लोकार्पण किया।

Table of Contents

    इस अवसर पर विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। नए भवन के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी।

    लोकार्पण के बाद विधायक ने ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनकल्याण और विकास कार्यों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

    कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य जगदीश ठाकुर और राजेंद्र कुमार, सरयांज पंचायत की प्रधान हेमलता ठाकुर, बखालग पंचायत के प्रधान सुरेंद्र पाठक, उपप्रधान गौरव ठाकुर सहित कांग्रेस कार्यकर्ता और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

    इस दौरान अर्की की खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुक्ता रस्तोगी, दाड़लाघाट के डीएसपी नवीन झाल्टा, कुनिहार के खंड विकास अधिकारी तन्मय कंवर, विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता संदीप कुमार और लोक निर्माण विभाग अर्की के सहायक अभियंता राजेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं चिकित्सक भी मौजूद रहे।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com