Last updated: October 22nd, 2026 at 06:30 am
Solan Food Safety Team Collects 11 Samplesसोलन: दिवाली, भैया दूज और करवाचौथ के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोलन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए निरीक्षण और सैंपलिंग अभियान तेज कर दिया है। इसी अभियान के तहत नगर निगम सोलन क्षेत्र के बाजारों से दूध, डेयरी उत्पादों और विभिन्न प्रकार की मिठाइयों सहित कुल 11 सैंपल एकत्र किए गए हैं।
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा, नगर निगम सोलन, डॉ. अतुल कायस्थ ने बताया कि त्योहारों के दौरान उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाना विभाग की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से बाजारों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर नजर रखी जा रही है।
विभाग की ओर से एकत्र किए गए सैंपलों में भैंस के दूध का एक, गाय के दूध के दो, पैक्ड दूध का एक, दही का एक, गाय के घी का एक और पनीर का एक सैंपल शामिल है। इसके अलावा विभिन्न प्रकार की मिठाइयों के सैंपल भी लिए गए हैं।
डॉ. कायस्थ ने बताया कि विभाग मिठाइयां तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दे रहा है। चीनी, वनस्पति, मैदा, बेसन और खोया जैसे कच्चे माल की जांच भी निरीक्षण अभियान का हिस्सा है, क्योंकि इनकी गुणवत्ता का सीधा असर तैयार खाद्य उत्पादों पर पड़ता है।
त्योहारों के दौरान मिलावट और घटिया गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए विभागीय टीम बाजारों में निरीक्षण जारी रखेगी।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments