HomeAll Newsदिवाली पर घर जाने वालों को राहत, HRTC चलाएगा 266 अतिरिक्त बसें; जानें पूरा शेड्यूल

दिवाली पर घर जाने वालों को राहत, HRTC चलाएगा 266 अतिरिक्त बसें; जानें पूरा शेड्यूल

हिमाचल प्रदेश। दिवाली के त्योहार पर घर लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने
NEWSMITRHRTC to Run 266 Extra Buses for Diwali Rush

हिमाचल प्रदेश। दिवाली के त्योहार पर घर लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने विशेष व्यवस्था की है। निगम दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के लिए कुल 266 अतिरिक्त बस सेवाएं चलाएगा। इसके तहत 6 नवंबर को 134 और 7 नवंबर को 132 अतिरिक्त बसें संचालित की जाएंगी। इस पहल से त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने और लोगों को अपने घरों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से चलेंगी अतिरिक्त बसें

एचआरटीसी के अनुसार, 6 नवंबर को दिल्ली से 42, चंडीगढ़ से 69 और बद्दी से 23 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। वहीं, 7 नवंबर को दिल्ली से 49, चंडीगढ़ से 63 और बद्दी से 20 अतिरिक्त बस सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। निगम ने यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह व्यवस्था की है, ताकि लोगों को त्योहार के दौरान बसों की कमी का सामना न करना पड़े।

8 नवंबर शाम 5 बजे से बंद रहेंगी लोकल बसें

निगम के अनुसार, 8 नवंबर को शाम 5 बजे से 9 नवंबर सुबह 8 बजे तक एचआरटीसी की सभी स्थानीय बस सेवाएं बंद रहेंगी। हालांकि, यात्रियों की सुविधा के लिए 8 नवंबर की शाम को लंबी दूरी के प्रमुख मार्गों पर बसें संचालित की जाएंगी।

इनमें दिल्ली से शिमला, धर्मशाला, कुल्लू, मंडी और चंबा सहित प्रदेश के अन्य प्रमुख स्थानों के लिए बस सेवाएं शामिल होंगी। निगम इन मार्गों पर एक-एक बस सेवा उपलब्ध करवाएगा।

एचआरटीसी ने यात्रियों से अपील की है कि वे दिवाली पर यात्रा की योजना बनाते समय बसों के निर्धारित समय का ध्यान रखें, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।

No Comments

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

TOP NEWS

Latest

More
More
Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com