Last updated: September 24th, 2026 at 04:42 am
Chambaghat Liquor Shop Sealed for Overcharging Complaintsचंबाघाट स्थित शराब ठेके पर निर्धारित कीमत से अधिक दाम वसूलने की शिकायतों के बाद आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए ठेके को दो दिन के लिए सील कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, ठेके पर ग्राहकों से ओवरचार्जिंग किए जाने की शिकायतें लगातार विभाग तक पहुंच रही थीं। शिकायतों की जांच के बाद विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए ठेका बंद रखने के निर्देश दिए।
बताया जा रहा है कि संबंधित ठेके के खिलाफ पहले भी ओवरचार्जिंग की शिकायत सामने आ चुकी है और उस समय भी विभाग ने ठेके को सील किया था। दोबारा शिकायत मिलने के बाद विभाग ने फिर कार्रवाई की है।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि शराब की बिक्री निर्धारित दरों पर ही की जानी चाहिए। तय कीमत से अधिक राशि वसूलने की शिकायत मिलने पर जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने शराब ठेकों पर नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए निगरानी जारी रखने की बात कही है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments