Last updated: September 23rd, 2026 at 05:12 am
Three Drunk Men Clash at Children’s Park, Calls for More Police Patrollingसोलन के माल रोड स्थित चिल्ड्रन पार्क में तीन लोगों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि तीनों व्यक्ति शराब के नशे में थे और किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस दौरान कथित तौर पर अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया गया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने चिल्ड्रन पार्क और आसपास के क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
स्थानीय लोगों के अनुसार पार्क में रोजाना बड़ी संख्या में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग पहुंचते हैं। ऐसे में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग और मारपीट की घटनाएं चिंता का विषय हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से पार्क क्षेत्र में नियमित निगरानी बढ़ाने और असामाजिक गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई करने की मांग की है।
पुलिस अधीक्षक सोलन एसडी वर्मा ने कहा कि पुलिस की ओर से समय-समय पर पार्क क्षेत्र में निगरानी की जाती है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के विभिन्न पार्कों में पहले भी नशे की हालत में लोगों के घूमने और बैठने की शिकायतें सामने आती रही हैं। पार्कों में परिवारों की आवाजाही को देखते हुए लोगों ने नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है। उनका कहना है कि पार्कों में सुरक्षित और शांत वातावरण बनाए रखने के लिए निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया जाना जरूरी है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments