Last updated: July 18th, 2026 at 05:47 am
Governor Invited for Plantation Driveएपीजी शिमला यूनिवर्सिटी के प्रबंधन दल ने शुक्रवार को लोक भवन में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विश्वविद्यालय प्रबंधन ने राज्यपाल को 3 अगस्त को विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होने वाले ‘एक पेड़ मां के नाम’ पौधारोपण अभियान में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए औपचारिक निमंत्रण दिया।
बैठक के दौरान प्रदेश के शिक्षण संस्थानों को नशामुक्त बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को और प्रभावी बनाने पर भी चर्चा हुई। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने नशे के दुष्प्रभावों के प्रति विद्यार्थियों और समाज में जागरूकता बढ़ाने, रोकथाम के उपायों को बढ़ावा देने तथा छात्रों को जिम्मेदार और अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने की अपनी प्रतिबद्धता जताई।
राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने इन प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को नशे की समस्या से दूर रखने के लिए शिक्षण संस्थानों, समाज और सरकार को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने विद्यार्थियों में स्वास्थ्य, अनुशासन और पर्यावरण संरक्षण जैसे मूल्यों को विकसित करने पर भी जोर दिया।
विश्वविद्यालय प्रबंधन ने पर्यावरण संरक्षण, छात्र कल्याण और राष्ट्र निर्माण से जुड़ी पहलों में शैक्षणिक एवं सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से निरंतर सहयोग देने की प्रतिबद्धता दोहराई।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments