HomeAll Newsहिमाचल नगर निगमों में सियासी हलचल: मंडी-पालमपुर में चुने मेयर, धर्मशाला-सोलन में चुनाव टले

हिमाचल नगर निगमों में सियासी हलचल: मंडी-पालमपुर में चुने मेयर, धर्मशाला-सोलन में चुनाव टले

हिमाचल प्रदेश के चारों नगर निगमों मंडी, पालमपुर, धर्मशाला और सोलन में सोमवार को नए निर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण
news mitrHimachal Civic Polls: Mayors Elected in Mandi-Palampur, Dharamshala & Solan Elections Deferred

हिमाचल प्रदेश के चारों नगर निगमों मंडी, पालमपुर, धर्मशाला और सोलन में सोमवार को नए निर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। इसके बाद मंडी और पालमपुर नगर निगम में मेयर व डिप्टी मेयर का चुनाव संपन्न हो गया, जबकि धर्मशाला और सोलन में राजनीतिक घटनाक्रम के चलते चुनाव टालने पड़े।

Table of Contents

    मंडी नगर निगम में भाजपा का दबदबा कायम रहा। भाजपा पार्षद सुमन ठाकुर को मेयर और जितेंद्र शर्मा को डिप्टी मेयर चुना गया। चुनाव के दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सांसद सिकंदर कुमार और भाजपा विधायक भी मौजूद रहे।

    वहीं पालमपुर नगर निगम में कांग्रेस की राधा सूद लगातार दूसरी बार सर्वसम्मति से महापौर चुनी गईं, जबकि नीलम मलिक को उपमहापौर बनाया गया। पालमपुर में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला था। 15 वार्डों में कांग्रेस ने 11 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जिसमें 9 महिला पार्षद शामिल थीं। इसके साथ ही पालमपुर नगर निगम में महिला नेतृत्व का दबदबा देखने को मिला।

    धर्मशाला नगर निगम में शपथ ग्रहण के बाद कांग्रेस पार्षदों ने मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव में हिस्सा नहीं लिया और बैठक से वॉकआउट कर दिया। कोरम पूरा नहीं होने के कारण चुनाव स्थगित करना पड़ा। अब धर्मशाला में मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव 1 जुलाई को होने वाली बैठक में होगा।

    सोलन नगर निगम में भी शपथ ग्रहण समारोह के बाद मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव नहीं हो पाया। यहां भाजपा के 10 पार्षद और एक निर्दलीय पार्षद समय पर पहुंचे और शपथ ली, जबकि कांग्रेस के छह पार्षदों ने शपथ के बाद बैठक का बहिष्कार कर दिया। इसके चलते चुनाव स्थगित कर दिए गए। अब सोलन में दोनों पदों के लिए चुनाव 2 जुलाई को शाम 3 बजे आयोजित किए जाएंगे।

    चारों नगर निगमों के चुनाव परिणामों के बाद अब हिमाचल की शहरी राजनीति में नई समीकरण देखने को मिल रहे हैं। मंडी और पालमपुर में नगर सरकार का गठन हो चुका है, जबकि धर्मशाला और सोलन में अभी मेयर-डिप्टी मेयर का इंतजार जारी है।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com