Last updated: June 30th, 2026 at 05:38 am
Mandi STF Action: 4 Rajasthan Youth Arrested With 1.055 Kg Charasमंडी-सुंदरनगर फोरलेन पर तरोट बस अड्डे के समीप एसटीएफ ने नाकाबंदी के दौरान चरस तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने एक कार से 1.055 किलोग्राम चरस बरामद कर राजस्थान के चार युवकों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, नियमित वाहन जांच के दौरान एसटीएफ ने फोर्ड इकोस्पोर्ट कार (RJ-18CB-3954) को जांच के लिए रोका। कार में सवार युवक पुलिस को देखकर घबरा गए, जिसके बाद टीम ने गाड़ी की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान कार की डिक्की में रखे मैट के नीचे छिपाए गए पांच पैकेट मिले, जिनमें चरस बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही चारों युवकों को हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशीष कुमार (39), वीरेंद्र कुमार (29), जैकी (20) और प्रमोद (19) निवासी जिला झुंझुनूं, राजस्थान के रूप में हुई है। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
इस मामले में पुलिस थाना धनोटू में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 20, 25 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद चरस कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments