Last updated: July 1st, 2026 at 05:01 am
Landslide Blocks Shimla-Mandi NH, Heavy Traffic Jam After Rainशिमला। मानसून की पहली तेज बारिश ने राजधानी शिमला में असर दिखाना शुरू कर दिया है। मंगलवार दोपहर बाद हुई भारी बारिश के बाद शिमला-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैरियर क्षेत्र में पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा दरक गया, जिससे सड़क पर भारी मात्रा में मलबा और पत्थर आ गिरे।
भू-स्खलन के कारण शिमला-चक्कर मार्ग पूरी तरह बंद हो गया और यातायात बाधित हो गया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय कोई वाहन मलबे की चपेट में नहीं आया और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। हालांकि सड़क बंद होने से स्थानीय लोगों और यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचीं। जेसीबी मशीनों की सहायता से मलबा हटाने का काम शुरू किया गया, जो देर शाम तक जारी रहा।
भू-स्खलन का असर शिमला-कालका राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी देखने को मिला। सुरक्षा कारणों से वाहनों की आवाजाही धीमी कर दी गई, जिसके चलते दोनों तरफ लंबा जाम लग गया और कई वाहन घंटों तक फंसे रहे।
स्थिति को संभालने के लिए पुलिस ने यातायात को वैकल्पिक बालूगंज मार्ग से डायवर्ट किया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात व्यवस्था सामान्य हुई।
मानसून के सक्रिय होते ही हिमाचल के पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments