Last updated: August 29th, 2026 at 06:05 am
Massive Fire in Mandi: 12-Room House Gutted, Losses Exceed ₹80 Lakhबालीचौकी: मंडी जिले की उपतहसील थाची के ढमसेहड़ गांव में शुक्रवार देर रात भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से नैणु राम का 12 कमरों वाला लकड़ी का मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। हादसे में घर का सामान, नकदी, आभूषण और फर्नीचर का कारोबार भी तबाह हो गया। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक 80 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात करीब पौने 12 बजे नैणु राम को घर में कुछ असामान्य आहट सुनाई दी। बाहर निकलकर देखा तो मकान की छत से आग की तेज लपटें उठ रही थीं। उन्होंने शोर मचाया और पत्नी के साथ तुरंत घर से बाहर निकल आए।
शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लकड़ी का मकान होने के कारण आग तेजी से फैलती गई। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही समय में 12 कमरों का मकान राख के ढेर में बदल गया।
गनीमत रही कि नैणु राम और उनकी पत्नी समय रहते घर से बाहर निकल आए। परिवार के अन्य सदस्य भी उस रात रिश्तेदारी में गए हुए थे। इस वजह से हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
पीड़ित नैणु राम के अनुसार आग में घर का सामान, नकदी और सोने-चांदी के आभूषण जलकर नष्ट हो गए। मकान की पहली मंजिल पर वह फर्नीचर का काम करते थे। आग में कारोबार से जुड़ा फर्नीचर और अन्य सामान भी पूरी तरह तबाह हो गया।
ग्राम पंचायत प्रधान चंद्रवती ने बताया कि अग्निकांड में परिवार को 80 लाख रुपये से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है। घटना की सूचना प्रशासन को दे दी गई है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर उचित राहत प्रदान करने की मांग की है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments