Punjab Bandh Hits Nalagarh: 20 HRTC Routes Affectedनालागढ़: पंजाब में बंद और जगह-जगह लगाए गए जाम का असर हिमाचल के औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में भी देखने को मिला। पंजाब की ओर जाने वाले मार्गों पर यातायात बाधित होने के कारण HRTC नालागढ़ डिपो के करीब 20 ट्रिप प्रभावित हुए। इसके चलते यात्रियों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा।
पंजाब में घनौली, बुंगा साहिब और सिसवां टी-प्वाइंट के पास जाम लगाए जाने से नालागढ़ से चंडीगढ़, ऊना, रोपड़, श्रीकीरतपुर साहिब, मलेरकोटला और पटियाला जाने वाली बस सेवाएं प्रभावित रहीं। कई बसें रास्ते में फंसी रहीं, जबकि कुछ ट्रिप रद्द करने पड़े।
HRTC नालागढ़ डिपो से रोजाना करीब 61 ट्रिप पंजाब के रास्ते विभिन्न क्षेत्रों के लिए संचालित होते हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक अखिल अग्निहोत्री ने बताया कि पंजाब बंद के कारण करीब 20 ट्रिप प्रभावित हुए। हालांकि, दोपहर करीब दो बजे के बाद यातायात सामान्य होने पर बस सेवाएं दोबारा शुरू कर दी गईं।

पंजाब बंद का असर मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर भी पड़ा। दि ट्रक यूनियन नालागढ़ के कई ट्रक घनौली, बुंगा साहिब और सिसवां टी-प्वाइंट के आसपास लगे जाम में फंस गए। इससे पंजाब जाने और वहां से बीबीएन पहुंचने वाले वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।
ट्रक यूनियन के प्रधान चौधरी विद्या रतन ने बताया कि बंद के कारण कई वाहन रास्ते में फंस गए थे। दोपहर बाद मार्ग खुलने के बाद ट्रकों की आवाजाही भी सामान्य हो गई।
पंजाब बंद के चलते कुछ घंटों के लिए नालागढ़ और पंजाब के बीच बस व मालवाहक परिवहन व्यवस्था प्रभावित रही, जिससे यात्रियों के साथ-साथ औद्योगिक क्षेत्र में माल ढुलाई करने वाले कारोबारियों को भी परेशानी उठानी पड़ी।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments