HomeAll News40 घंटे में खुला शिमला मर्डर केस: हरियाणा से गिरफ्तार हुए दोनों शूटर, दो पिस्टल बरामद

40 घंटे में खुला शिमला मर्डर केस: हरियाणा से गिरफ्तार हुए दोनों शूटर, दो पिस्टल बरामद

शिमला में दिनदहाड़े हुई मनीषा मित्तल हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने महज 40 घंटे के भीतर सुलझा लिया है।
news mitrShimla Murder Case Solved in 40 Hours

शिमला में दिनदहाड़े हुई मनीषा मित्तल हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने महज 40 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। इस मामले में शिमला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए वारदात को अंजाम देने वाले दोनों शूटरों को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है।

Table of Contents

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 22 वर्षीय आशीष, निवासी झज्जर और 25 वर्षीय दीपक, निवासी रोहतक के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो पिस्टल भी बरामद की हैं।

    सोमवार को एसपी कार्यालय शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एएसपी अभिषेक शर्मा ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी मुख्य सड़कों, पुलिस नाकों और बैरियरों से बचते हुए छोटे और अंदरूनी रास्तों के जरिए हरियाणा भाग गए थे, ताकि वे पुलिस की नजर से बच सकें।

    जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपी हरियाणा से हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करने के लिए वाहन पर फर्जी हिमाचली नंबर प्लेट लगाकर आए थे। पूछताछ के दौरान दोनों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। हालांकि, हत्या के पीछे की साजिश, संभावित मास्टरमाइंड और अन्य संबंधित पहलुओं की जांच अभी जारी है।

    एएसपी अभिषेक शर्मा के अनुसार पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और फील्ड जांच के समन्वय से बेहद कम समय में आरोपियों तक पहुंच बनाई। मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है।

    प्रॉपर्टी विवाद भी जांच के दायरे में

    41 वर्षीय मनीषा मित्तल मूल रूप से हरियाणा के रेवाड़ी की रहने वाली थीं और शिमला में सरस्वती पैराडाइज स्कूल का संचालन कर रही थीं। पुलिस के अनुसार स्कूल और संपत्ति को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसका मामला अदालत में भी विचाराधीन है।

    मनीषा अपनी 17 वर्षीय बेटी के साथ स्कूल परिसर में रहती थीं। हत्या के बाद स्थानीय लोगों ने उनकी बेटी की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई थी। पुलिस सभी संभावित पहलुओं, विशेषकर प्रॉपर्टी विवाद के एंगल, की गहनता से जांच कर रही है।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com