HomeAll Newsहिमाचल में बदला मौसम का मिजाज, 21 जून तक बारिश और तेज हवाओं के आसार

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज, 21 जून तक बारिश और तेज हवाओं के आसार

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। सोमवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई
news mitrRain, Hail Alert Across Himachal Till June 21

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। सोमवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी प्रदेश में मौसम का रुख बदला हुआ रहेगा।

Table of Contents

    मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के पूर्वानुमान के अनुसार 16 से 21 जून तक राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं 18 और 19 जून को कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और ओलावृष्टि को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

    विभाग के मुताबिक 18 जून को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों के कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 19 जून को भी चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों में इसी प्रकार के मौसम की संभावना जताई गई है।

    लगातार बदल रहे मौसम के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

    प्रदेश के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान इस प्रकार दर्ज किया गया: शिमला 15.0, सुंदरनगर 18.5, भुंतर 15.2, कल्पा 8.6, धर्मशाला 16.8, ऊना 18.0, नाहन 18.9, केलांग 4.4, पालमपुर 17.0, सोलन 16.4, मनाली 10.5, कांगड़ा 20.1, मंडी 16.0, बिलासपुर 19.0, चंबा 18.2, डलहौजी 17.1, जुब्बड़हट्टी 17.8, कुफरी 11.9, कुकुमसेरी 6.1, सेऊबाग 12.4, बरठीं 19.6, पांवटा साहिब 24.0, सराहन 17.5, देहरागोपीपुर 24.0, ताबो 11.3 तथा नेरी में 22.8 डिग्री सेल्सियस।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com