Last updated: June 15th, 2026 at 05:29 am
10 Arrested in Parwanoo Gambling Racket Bust at Chakkimod Hotelपरवाणू के चक्की मोड़ क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक होटल में चल रहे जुए के अड्डे का पर्दाफाश किया है। विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) सोलन की टीम ने छापेमारी कर मौके से एक महिला सहित 10 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार 13 जून को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। सूचना थी कि चक्की मोड़ के पास एक होटल के कमरे में कुछ लोग ताश के पत्तों और गैम्बलिंग चिप्स के जरिए बड़ी रकम पर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत दबिश दी और मौके से सभी आरोपियों को पकड़ लिया।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने कमरे से 78,078 रुपये नकद, जुए में इस्तेमाल होने वाले ताश के पत्ते और गैम्बलिंग चिप्स बरामद किए।
गिरफ्तार आरोपियों में नवीन (डेराबस्सी, मोहाली), अनूप (पटियाला), मोहन सिंह (सिरमौर), विक्रम सिंह (देहरादून), तायडे गणेश (बुलढाणा, महाराष्ट्र, हाल पंचकूला), साहिल (जीरकपुर), संजू राम (पंचकूला), मोहित मेहता (करनाल), करण कुमार (मोहाली) तथा दिल्ली की एक युवती शामिल हैं।
सभी आरोपियों के खिलाफ परवाणू पुलिस थाना में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments