Last updated: June 15th, 2026 at 09:22 am
Shimla Police Arrest Four Drug Traffickers; 11g Heroin Seized in Two Casesशिमला। जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में कुल 11 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और दो सिरिंज बरामद की गई हैं। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहला मामला पुलिस थाना कोटखाई क्षेत्र का है, जहां शनिवार को बागी कैंची के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-705 पर नाकाबंदी के दौरान एक वाहन की जांच की गई। तलाशी के दौरान वाहन के सहचालक दरवाजे की जेब से लगभग पांच ग्राम चिट्टा और दो सिरिंज बरामद हुईं। इस मामले में तीन युवकों—मानव मलिक (23), निवासी चंडीगढ़, हार्दिक शर्मा (22) और अंकित चौहान (26), दोनों निवासी कोटखाई, जिला शिमला—को आरोपी बनाया गया है। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
दूसरे मामले में पुलिस चौकी सराहन (कैंप ज्यूरी) की टीम ने ज्यूरी स्थित जेपीएस स्कूल के पास नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप वाहन को रोका। जांच के दौरान वाहन चालक के कब्जे से करीब छह ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इस मामले में पुलिस थाना झाकड़ी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक राज (38), निवासी जघोरी, तहसील रामपुर, जिला शिमला के रूप में हुई है। वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।
एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि जिले में नशा तस्करी और अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments