Last updated: June 22nd, 2026 at 10:54 am
149 Job Openings in Solan, Campus Interview on June 24149 Job Openings in Solan, Campus Interview on June 24सोलन, 22 जून: जिला रोजगार कार्यालय सोलन स्थित मॉडल करियर सेंटर में 24 जून को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से विभिन्न निजी कंपनियों में कुल 149 पदों पर युवाओं का चयन किया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में अलग-अलग क्षेत्रों की कंपनियां भाग लेंगी। इसमें एक निजी कंपनी में फील्डमैन और मार्केटिंग डेवलपमेंट ऑफिसर के 5 पद, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की कंपनी में वर्क इंटीग्रेटेड लर्निंग प्रोग्राम के तहत प्रोडक्शन एंड सर्विस के 100 पद तथा सोलन की एक कंपनी में कॉल सेंटर एजेंट (डे और नाइट शिफ्ट) के 44 पद शामिल हैं।
इन पदों के लिए उम्मीदवारों की योग्यता 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा इन होटल मैनेजमेंट और स्नातक निर्धारित की गई है। साथ ही अंग्रेजी भाषा का ज्ञान आवश्यक होगा। आवेदन करने वाले युवाओं की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष रखी गई है।
अधिकारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय पोर्टल eEMIS पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले उम्मीदवार का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।
योग्य उम्मीदवार अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्रों और अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ 24 जून को सुबह 10:30 बजे मॉडल करियर सेंटर, सोलन पहुंचकर इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। उम्मीदवारों को इंटरव्यू में शामिल होने के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय सोलन के दूरभाष नंबर 01792-227242 पर संपर्क कर सकते हैं।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments