Last updated: June 22nd, 2026 at 10:50 am
Kangra Passengers Demand Full Restoration of Rail Servicesपठानकोट/बैजनाथ: पठानकोट-बैजनाथ नैरोगेज रेल मार्ग पर बंद पड़ी सभी ट्रेन सेवाओं को दोबारा शुरू करने की मांग तेज हो गई है। कांगड़ा घाटी के यात्री संगठनों और स्थानीय लोगों ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर वर्तमान में चल रही सीमित ट्रेनों को लेकर चिंता जताई है।
यात्रियों का कहना है कि इस समय केवल दो जोड़ी ट्रेनों का संचालन होने से भारी भीड़ हो रही है। कई यात्रियों को मजबूरी में ट्रेन के दरवाजों पर खड़े होकर सफर करना पड़ रहा है, जिससे सुरक्षा को लेकर खतरा बना हुआ है।
बता दें कि वर्ष 2022 में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण करीब 164 किलोमीटर लंबे इस ऐतिहासिक नैरोगेज रेल मार्ग को काफी नुकसान पहुंचा था। चक्की नदी पर बना रेलवे पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद लंबे समय तक रेल सेवाएं प्रभावित रहीं।
हाल ही में रेलवे ने दो ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू किया है, जबकि बाकी सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से बहाल करने की बात कही गई है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रैक मरम्मत और रखरखाव कार्य के चलते अन्य ट्रेनों को धीरे-धीरे शुरू किया जाएगा। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि सेवाओं में देरी से हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कांगड़ा घाटी रेलवे संघर्ष समिति ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी सात जोड़ी ट्रेन सेवाओं को जल्द बहाल करने की मांग की है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments