HomeAll Newsपब्बर नदी में दो स्कूली छात्रों के डूबने की आशंका, NDRF ने संभाला सर्च ऑपरेशन

पब्बर नदी में दो स्कूली छात्रों के डूबने की आशंका, NDRF ने संभाला सर्च ऑपरेशन

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू में पब्बर नदी के किनारे गए दो 16 वर्षीय स्कूली छात्रों के लापता
news mitr2 School Students Feared Drowned in Himachal’s Pabbar River, NDRF Joins Search Operation

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू में पब्बर नदी के किनारे गए दो 16 वर्षीय स्कूली छात्रों के लापता होने से हड़कंप मचा हुआ है। दोनों छात्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल विद्यालय रोहड़ू में 12वीं कक्षा में पढ़ते हैं। लापता छात्रों की पहचान करासा निवासी शिवेन और बनोटी (देवीधार) निवासी सक्षम के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक दोनों छात्र मंगलवार को पब्बर नदी के किनारे गए थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की और रात करीब 11:30 बजे पुलिस थाना रोहड़ू में गुमशुदगी की सूचना दी। इसके बाद पुलिस और प्रशासन ने तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

तलाशी के दौरान नदी किनारे दोनों छात्रों के कपड़े और जूते बरामद हुए। परिजनों द्वारा इनकी पहचान किए जाने के बाद नदी में डूबने की आशंका बढ़ गई। प्रशासन ने पहले स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू करवाई, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर अब एनडीआरएफ की टीम को अभियान में शामिल किया गया है।

NDRF आधुनिक उपकरणों से कर रही तलाश

एसडीएम रोहड़ू धर्मेश रामोत्रा स्वयं पूरे सर्च ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। बुधवार सुबह से पुलिस, राजस्व विभाग, अग्निशमन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों की टीमें पब्बर नदी के दोनों किनारों पर तलाश कर रही हैं।

स्थानीय गोताखोर मुख्य क्षेत्र की दो बार जांच कर चुके हैं। इसके बाद एनडीआरएफ की विशेष टीम आधुनिक उपकरणों की मदद से नदी के गहरे हिस्सों में छात्रों की तलाश कर रही है। नदी के तेज बहाव को देखते हुए पुलिस की मोबाइल टीमों को सावड़ा और बांध की ओर भी भेजा गया है, ताकि यदि छात्र बहाव में आगे चले गए हों तो निचले क्षेत्रों में भी उनकी तलाश की जा सके।

प्रशासन की ओर से सर्च अभियान लगातार जारी है और दोनों छात्रों का पता लगाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

No Comments

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

TOP NEWS

Latest

More
More
Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com