Last updated: August 26th, 2026 at 07:23 am
Old Monk Shortage Leaves Ex-Servicemen Disappointedबाजार और सेना कैंटीनों में इन दिनों Old Monk Rum की उपलब्धता कम होने से ग्राहकों और भूतपूर्व सैनिकों में चर्चा तेज हो गई है। कई दुकानों और कैंटीनों में इस ब्रांड का स्टॉक उपलब्ध नहीं होने के कारण लोग निराश होकर लौट रहे हैं।
बताया जा रहा है कि कुछ समय से इसकी सप्लाई नियमित नहीं होने के कारण बाजार में स्टॉक की कमी बनी हुई है। वहीं, खाद्य सुरक्षा मानकों से जुड़े मामले में Old Monk समेत कुछ अन्य ब्रांडों पर भ्रामक दावों और फ्लेवर्ड स्पिरिट से संबंधित आपत्तियां सामने आने की बात कही जा रही है।
सुबाथू सेना कैंटीन में Old Monk की लंबे समय से मांग रही है। भूतपूर्व सैनिकों का कहना है कि इस ब्रांड का सेना से पुराना जुड़ाव रहा है और इसकी उपलब्धता कम होने से सैनिक समुदाय में निराशा है।
भूतपूर्व सैनिक कैप्टन दीपक तमांग ने उम्मीद जताई कि कंपनी खाद्य सुरक्षा मानकों को पूरा कर जल्द ही ब्रांड को बाजार में उपलब्ध करवाएगी।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments