HomeAll News33 करोड़ की सड़क परियोजना पर उठे गुणवत्ता के सवाल, पूर्व विधायक ने किया निरीक्षण

33 करोड़ की सड़क परियोजना पर उठे गुणवत्ता के सवाल, पूर्व विधायक ने किया निरीक्षण

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत लगभग 33 करोड़ रुपये की लागत से बन रही गोलजमाला–गुज्जरहट्टी सड़क एक बार
news mitr₹33 Crore Road Work Under Scanner

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत लगभग 33 करोड़ रुपये की लागत से बन रही गोलजमाला–गुज्जरहट्टी सड़क एक बार फिर निर्माण गुणवत्ता को लेकर विवादों में है। स्थानीय लोगों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पूर्व विधायक केएल ठाकुर बुधवार को स्वयं निर्माण स्थल पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया।

Table of Contents

    निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में कई तकनीकी खामियों का दावा करते हुए संबंधित विभाग और निर्माण एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उनके विधायक कार्यकाल में इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना को केंद्र सरकार से मंजूरी दिलाई गई थी, ताकि वर्षों से बेहतर सड़क सुविधा का इंतजार कर रहे ग्रामीणों को राहत मिल सके। लेकिन वर्तमान निर्माण कार्य की स्थिति चिंताजनक दिखाई दे रही है।

    पूर्व विधायक के अनुसार कई स्थानों पर नालियों का निर्माण अधूरा है, रिटेनिंग वॉल (डंगे) निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं बनाए गए हैं और सड़क पर बिछाई जा रही ब्लैकटॉप की गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि जनता के टैक्स के पैसे से बनने वाली परियोजनाओं में पारदर्शिता और उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करना संबंधित विभाग और निर्माण एजेंसी की जिम्मेदारी है। यदि समय रहते सभी खामियों को दूर नहीं किया गया, तो मामले की केंद्रीय एजेंसियों से जांच करवाने की मांग की जाएगी, ताकि जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों की जवाबदेही तय हो सके।

    निरीक्षण के दौरान मौजूद ग्रामीणों ने भी सड़क निर्माण को लेकर कई शिकायतें पूर्व विधायक के समक्ष रखीं। उनका आरोप था कि निर्माण कार्य के कई हिस्सों में गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है, जिससे सड़क की मजबूती और टिकाऊपन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com