Last updated: June 10th, 2026 at 12:03 pm
HRTC Issues June 24 Ultimatumनालागढ़। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के कर्मचारियों में लंबित मांगों को लेकर असंतोष लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को नालागढ़ क्षेत्र में एचआरटीसी ड्राइवर और कंडक्टर यूनियनों ने संयुक्त रूप से गेट मीटिंग आयोजित कर सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।
बैठक की अध्यक्षता ड्राइवर यूनियन के प्रांतीय प्रधान मान सिंह ठाकुर और कंडक्टर यूनियन के प्रांतीय प्रधान महिंद्र सिंह ने की। यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि निगम कर्मचारी लंबे समय से वेतन और पेंशन के भुगतान में देरी, करोड़ों रुपये के बकाया एरियर, ओवरटाइम भुगतान तथा अन्य कई समस्याओं का सामना कर रहे हैं। बार-बार मांग उठाने के बावजूद इन मुद्दों का समाधान नहीं किया जा रहा है।
यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों के बढ़ते रोष को देखते हुए प्रदेश सरकार और निगम प्रबंधन को 24 जून तक का अंतिम समय दिया गया है। यदि इस अवधि के भीतर कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो 25 जून से प्रदेशभर में एचआरटीसी की बस सेवाएं बंद कर दी जाएंगी और कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
उन्होंने चेतावनी दी कि हड़ताल की स्थिति में यदि आम जनता को असुविधा होती है या निगम को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है, तो इसकी जिम्मेदारी पूरी तरह सरकार और निगम प्रबंधन की होगी। यूनियन नेताओं ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से धैर्य बनाए हुए हैं, लेकिन अब उन्हें अपने अधिकारों के लिए सख्त कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments