Last updated: June 24th, 2026 at 08:35 am
Five Students Drown in Ganga River, One Body Recoveredमुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले में बुधवार सुबह गंगा नदी में स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के श्यामपुर गंगा घाट पर पांच छात्राएं गहरे पानी में डूब गईं। हादसे में एक छात्रा का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि चार अन्य छात्राओं की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, श्यामपुर बगचपरा मोहल्ले की रहने वाली क्रांति पासवान की बड़ी बेटी गंगा नदी में स्नान करने के दौरान अचानक गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। उसे बचाने के प्रयास में उसकी तीन बहनें और पड़ोस में रहने वाली एक अन्य युवती भी नदी में उतर गईं, लेकिन सभी पांचों पानी में डूब गईं।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीम को राहत और बचाव अभियान में लगाया गया। टीम लगातार लापता छात्राओं की तलाश में जुटी हुई है।
घटनास्थल पर पहुंचे भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक प्रणव कुमार यादव ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने बताया कि लापता छात्राओं को खोजने के लिए SDRF की टीम पूरी तत्परता से अभियान चला रही है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments