Last updated: June 25th, 2026 at 08:00 am
Solan Decorated for 3-Day Shoolini Mela Festivitiesराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुका मां शूलिनी मेला एक बार फिर सोलन में श्रद्धा, संस्कृति और परंपराओं के रंग बिखेरने के लिए तैयार है। तीन दिवसीय यह ऐतिहासिक मेला 26 से 28 जून तक आयोजित किया जाएगा। जिला प्रशासन ने मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और सोलन शहर को भव्य तरीके से सजाया गया है।
मेले का शुभारंभ शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे। उद्घाटन समारोह में दून विधायक रामकुमार चौधरी और अर्की विधायक संजय अवस्थी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
उपायुक्त एवं मेला समिति अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने बताया कि पहले दिन सुबह माता शूलिनी की पूजा-अर्चना के बाद दोपहर में कचहरी चौक पर माता की डोली का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शाम को ठोडो ग्राउंड में पारंपरिक ठोडा प्रतियोगिता आयोजित होगी।
मेले के दौरान खेल प्रतियोगिताएं, कुश्ती मुकाबले, सांस्कृतिक कार्यक्रम और पारंपरिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। दूसरे दिन स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ रात्रि सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।
तीसरे दिन हेल्दी बेबी शो, डॉग शो और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले आयोजित होंगे।
वहीं शूलिनी मेला-2026 की तैयारियों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई थी। उन्होंने अधिकारियों को यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा 26 से 28 जून तक कोठों स्थित कला केंद्र में तीन दिवसीय थियेटर फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भोपाल, ग्वालियर और कानपुर के कलाकार हिंदी नाटकों की प्रस्तुति देंगे।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments