Last updated: June 25th, 2026 at 08:15 am
HRTC Strike Called Off, Govt Reaches Agreement with Employeesहिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल अब नहीं होगी। बुधवार को राज्य सचिवालय में अतिरिक्त मुख्य सचिव (परिवहन) आरडी नजीम की अध्यक्षता में हुई करीब तीन घंटे की बैठक के बाद चालक-परिचालक यूनियनों ने हड़ताल वापस लेने का फैसला लिया।
बैठक में एचआरटीसी प्रबंधन और कर्मचारी संगठनों के बीच कई मांगों को लेकर सहमति बनी। कर्मचारी नेताओं के अनुसार सरकार ने सभी मांगें पूरी नहीं की हैं, लेकिन कई अहम मुद्दों पर सकारात्मक निर्णय लिया गया है। कर्मचारियों को करीब 35 करोड़ रुपये के लाभ देने पर सहमति बनी है।
बैठक के बाद संयुक्त समन्वय समिति (JCC) और चालक यूनियन के प्रधान मानसिंह ठाकुर ने बताया कि 25 जून से प्रस्तावित चक्का जाम और हड़ताल का आह्वान वापस ले लिया गया है।
सहमति के अनुसार चालक-परिचालकों का लंबित ओवरटाइम भत्ता (OTA), एनओए भुगतान जल्द जारी किया जाएगा। वहीं 7.10 करोड़ रुपये के लंबित मेडिकल प्रतिपूर्ति दावों का भुगतान भी किया जाएगा। इसके अलावा यूनिफॉर्म भत्ते के लिए 1.50 करोड़ रुपये जारी करने और एक महीने के भीतर नई यूनिफॉर्म उपलब्ध करवाने पर सहमति बनी है।
सरकार ने कर्मचारियों के वेतन का भुगतान हर महीने की पहली तारीख को सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है। साथ ही लंबित पदोन्नतियों को 10 जुलाई 2026 तक पूरा करने और कंडक्टरों के 2400 ग्रेड पे मामले को जल्द सर्विस कमेटी में रखने का फैसला लिया गया है।
बैठक में एचआरटीसी के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। वहीं हड़ताल को लेकर हाईकोर्ट में दायर याचिका पर भी गुरुवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन इससे पहले ही कर्मचारियों और सरकार के बीच समझौता हो गया।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments