Shimla MC Proposes Power Bill Relief, Seeks Reduction in Electricity Cessशिमला। राजधानी शिमला के लोगों को बढ़ते बिजली बिलों से राहत दिलाने के लिए नगर निगम ने पहल शुरू कर दी है। मंगलवार को हुई नगर निगम सदन की बैठक में बिजली पर लगने वाले विभिन्न सैस को खत्म करने या कम करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
नगर निगम ने राज्य सरकार के सामने विकल्प रखा है कि या तो बिजली पर लगाए जा रहे सैस को पूरी तरह हटाया जाए या फिर इसमें कटौती की जाए, ताकि शहरवासियों को राहत मिल सके। वर्तमान में बिजली बिलों में कई तरह के सैस और शुल्क जोड़े जा रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान ने सदन में यह प्रस्ताव रखा, जिस पर पार्षदों ने चर्चा की। पार्षदों ने कहा कि बिजली की सब्सिडी खत्म होने और अतिरिक्त शुल्क लगने से आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ किरायेदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रस्ताव को मंजूरी के लिए राज्य सरकार को भेजा जाएगा। मेयर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि वह इस मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष भी उठाएंगे।
नगर निगम का कहना है कि सैस में कटौती या इसे खत्म करने से शिमला शहर के बिजली उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments