Last updated: July 1st, 2026 at 05:14 am
Patients Surge at Solan Hospital After Shoolini Mela, OPD Sees Long Queuesसोलन। तीन दिवसीय राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेले के समापन के बाद क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में मरीजों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिली। सोमवार सुबह से ही अस्पताल के पंजीकरण काउंटर, ओपीडी और जांच केंद्रों के बाहर मरीजों की लंबी कतारें नजर आईं।
बड़ी संख्या में लोग उपचार और स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल पहुंचे, जिससे दिनभर अस्पताल परिसर में काफी भीड़ रही। मरीजों ने बताया कि पर्ची बनवाने, डॉक्टर से परामर्श लेने और जांच करवाने में अधिक समय लगने के कारण उन्हें लंबे इंतजार का सामना करना पड़ा।
दूर-दराज क्षेत्रों से आए लोगों, बुजुर्गों और महिलाओं को भी अपनी बारी के लिए कतारों में खड़ा रहना पड़ा। मरीजों ने अस्पताल प्रशासन से मांग की है कि बढ़ती भीड़ को देखते हुए पंजीकरण और जांच व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाए।
लोगों का कहना है कि ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण अतिरिक्त काउंटर और बेहतर प्रबंधन की जरूरत है। साथ ही बुजुर्गों, दिव्यांगों और गंभीर मरीजों के लिए अलग व्यवस्था की भी मांग की गई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने बताया कि मौसम में बदलाव के चलते वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम, गले में संक्रमण और अन्य मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ी है।
उन्होंने लोगों से अपील की है कि बदलते मौसम में स्वास्थ्य का ध्यान रखें, साफ-सफाई बनाए रखें और किसी भी बीमारी के लक्षण दिखने पर समय पर चिकित्सकीय सलाह लें।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments