Last updated: July 1st, 2026 at 06:03 am
LPG Cylinder Price Cut, Petrol and Diesel Also Get Cheaperनई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में गिरावट के बाद तेल कंपनियों ने आम लोगों को राहत दी है। बुधवार से वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है। दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 183.50 रुपये घटकर अब 2,930 रुपये हो गई है।
इससे पहले जून महीने में इसकी कीमत 3,113.50 रुपये थी। हालांकि घरेलू उपयोग वाले 14 किलोग्राम LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में घरेलू सिलेंडर अभी भी 942 रुपये में मिल रहा है।
बता दें कि इससे पहले 1 जून को कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 42 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं घरेलू LPG सिलेंडर के दाम भी बढ़ाए गए थे।
LPG कीमतों में कटौती के साथ ही निजी क्षेत्र की कंपनी नायरा एनर्जी ने भी ग्राहकों को राहत दी है। कंपनी ने अपने पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल के दाम 5 रुपये और डीजल के दाम 3 रुपये प्रति लीटर कम कर दिए हैं।
कंपनी के देशभर में 7000 से अधिक पेट्रोल पंप संचालित हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों में नरमी के बाद यह राहत दी गई है।
हाल के महीनों में पश्चिम एशिया संकट और आपूर्ति प्रभावित होने के कारण LPG कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी। अब बाजार में सुधार के बाद कमर्शियल उपभोक्ताओं को राहत मिली है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments