HomeAll Newsऔट में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आई महिला की मौत, नालागढ़ की थी रहने वाली

औट में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आई महिला की मौत, नालागढ़ की थी रहने वाली

मंडी। लगातार हो रही बारिश के बीच जिला मंडी के औट क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। औट
news mitrWoman Dies After Boulder Falls in Aut Amid Heavy Rain

मंडी। लगातार हो रही बारिश के बीच जिला मंडी के औट क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। औट स्थित शनि मंदिर के पास पहाड़ी से अचानक गिरे भारी पत्थर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान जिला सोलन के नालागढ़ क्षेत्र की रहने वाली महिला के रूप में हुई है।

Table of Contents

    जानकारी के अनुसार बारिश के चलते पहाड़ी कमजोर हो गई थी। इसी दौरान शनि मंदिर के समीप अचानक पहाड़ी से बड़ा पत्थर नीचे आ गिरा, जिसकी चपेट में महिला आ गई। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

    घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन को जानकारी दी। मौके पर पहुंची टीम ने महिला को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    मानसून के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। लोगों को बारिश के समय संवेदनशील और जोखिम वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी गई है।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com