HomeAll Newsपरवाणू नगर परिषद की कमान का फैसला 9 जुलाई को, बराबरी के मुकाबले में लॉटरी तक पहुंच सकती है बाजी

परवाणू नगर परिषद की कमान का फैसला 9 जुलाई को, बराबरी के मुकाबले में लॉटरी तक पहुंच सकती है बाजी

परवाणू। नगर परिषद परवाणू में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। दोनों पदों के
news mitrParwanoo MC Power Battle on July 9, Tie May Lead to Lottery Draw

परवाणू। नगर परिषद परवाणू में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। दोनों पदों के चुनाव 9 जुलाई को आयोजित किए जाएंगे। चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद कांग्रेस और भाजपा ने अपनी-अपनी रणनीति को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

Table of Contents

    नगर परिषद के मौजूदा समीकरण बेहद दिलचस्प बने हुए हैं। कांग्रेस के चार पार्षद चुनाव जीतकर आए हैं, जबकि स्थानीय विधायक के वोट को शामिल करने पर कांग्रेस का आंकड़ा पांच हो जाता है। वहीं भाजपा के भी पांच पार्षद नगर परिषद में मौजूद हैं। ऐसे में दोनों दलों की स्थिति बराबरी पर है।

    अगर मतदान के दिन तक यही स्थिति बनी रहती है और किसी भी पक्ष से कोई पार्षद पाला नहीं बदलता है, तो अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का फैसला लकी ड्रॉ (ड्रा ऑफ लॉट्स) के जरिए हो सकता है। ऐसे में परवाणू नगर परिषद की सत्ता की चाबी किस्मत के सहारे भी तय हो सकती है।

    हालांकि 9 जुलाई को चुनाव होना तय है, लेकिन इसके लिए कोरम पूरा होना जरूरी है। नियमों के अनुसार पहली बैठक में कुल सदस्यों के दो-तिहाई यानी कम से कम सात सदस्यों की मौजूदगी अनिवार्य है। यदि किसी कारणवश बैठक का बहिष्कार होता है या पार्षद अनुपस्थित रहते हैं, तो चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ सकती है।

    कसौली के एसडीएम महेंद्र प्रताप सिंह ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। अब सभी की नजरें 9 जुलाई पर टिकी हैं कि परवाणू नगर परिषद की सत्ता किसके हाथ आएगी या फिर फैसला लॉटरी के जरिए होगा। चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और आखिरी समय में समीकरण बदलने की चर्चाएं भी चल रही हैं।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com