Last updated: July 1st, 2026 at 10:42 am
Doctors’ Day Celebration: ESI Doctors Honored in Parwanooपरवाणू, 1 जुलाई:
डॉक्टर्स डे के अवसर पर इनर व्हील क्लब परवाणू की ओर से ईएसआई अस्पताल परवाणू में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अस्पताल के चिकित्सकों को उनकी निस्वार्थ सेवा, समर्पण और समाज के प्रति दिए जा रहे अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर क्लब की पीडीसी डिस्ट्रिक्ट ई.एस.ओ. कांता कपूर ने चिकित्सकों को संबोधित करते हुए कहा कि डॉक्टर अपने ज्ञान, मेहनत और सेवा भावना से लोगों को बेहतर जीवन देने का कार्य करते हैं। उन्होंने डॉक्टरों की भूमिका को समाज के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया।
इसके बाद क्लब की अध्यक्ष मीना ठाकुर ने सभी चिकित्सकों को सम्मान स्वरूप उपहार भेंट किए। कार्यक्रम में 15 चिकित्सकों को उनके नाम के साथ इनर व्हील क्लब के लोगो वाली नेम पिन देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
वहीं, सीए डे के मौके पर क्लब के खातों का ऑडिट करने वाले सीए राजीव आहूजा को भी उनके उत्कृष्ट सहयोग और सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में क्लब की उपाध्यक्ष पूजा गुप्ता, सचिव मीतू अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पूनम गुप्ता, प्रीति गंभीर, शम्पी बंसल, कांता कपूर, अंशु अग्रवाल, मधु गोयल, राज सहित क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments