HomeAll Newsचंडीगढ़ जा रहे सोलन के युवक पर जानलेवा हमला, हॉकी और खुखरी से किया वार

चंडीगढ़ जा रहे सोलन के युवक पर जानलेवा हमला, हॉकी और खुखरी से किया वार

सोलन। चंडीगढ़ जा रहे सोलन के एक युवक पर दो युवकों ने कथित रूप से हॉकी और खुखरी से जानलेवा
news mitrSolan Youth Attacked with Hockey, Khukri

सोलन। चंडीगढ़ जा रहे सोलन के एक युवक पर दो युवकों ने कथित रूप से हॉकी और खुखरी से जानलेवा हमला कर दिया। घटना में युवक घायल हो गया, जबकि मौके पर मौजूद लोगों की सूझबूझ और साहस के चलते एक बड़ा हादसा टल गया।

Table of Contents

    जानकारी के अनुसार, सोलन के रबौंण निवासी संदीप चंडीगढ़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान दो युवकों ने उस पर अचानक हॉकी और खुखरी से हमला कर दिया। हमले में संदीप घायल हो गया।

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों आरोपी नशे की हालत में थे और स्वयं को सेना का जवान बता रहे थे। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए हमलावरों के हाथ से खुखरी छीन ली और उन्हें काबू कर लिया, जिससे घायल युवक की जान बच गई।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपियों की गाड़ी की तलाशी के दौरान हॉकी के साथ एक अवैध हथियार भी बरामद किया है।

    घायल संदीप का क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में उपचार चल रहा है, जहां उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com