Last updated: July 4th, 2026 at 05:24 am
Heavy Rain Warning in Himachalशिमला, 04 जुलाई। हिमाचल प्रदेश में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग ने 6 और 7 जुलाई को प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों से नदी-नालों के समीप जाने, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही करने तथा मौसम खराब होने पर यात्रा से बचने की अपील की है।
मौसम विभाग के अनुसार 6 जुलाई को कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 7 जुलाई को हमीरपुर जिले को भी ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में शामिल किया गया है।
इसके अलावा 6 जुलाई को ऊना, हमीरपुर, चंबा और कुल्लू जिलों में तथा 7 जुलाई को बिलासपुर, ऊना, चंबा, कुल्लू और सोलन जिलों के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने इससे पहले 4 जुलाई को सोलन और सिरमौर तथा 5 जुलाई को कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों में भी वर्षा की संभावना जताई है। वहीं 8 और 9 जुलाई के लिए भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने नागरिकों से मौसम संबंधी अपडेट पर लगातार नजर रखने, प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा खराब मौसम के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments