HomeAll Newsनालागढ़ में खैर की लकड़ी की तस्करी नाकाम, 96 लॉग्स समेत दो वाहन जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

नालागढ़ में खैर की लकड़ी की तस्करी नाकाम, 96 लॉग्स समेत दो वाहन जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

सोलन, 04 जुलाई। नालागढ़ वन परिक्षेत्र की टीम ने अवैध खैर की लकड़ी की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते
news mitrKhair Wood Smuggling Bid Foiled in Nalagarh

सोलन, 04 जुलाई। नालागढ़ वन परिक्षेत्र की टीम ने अवैध खैर की लकड़ी की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 96 खैर के लॉग्स से लदे दो वाहनों को जब्त कर तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि जांच में एक अन्य व्यक्ति की संलिप्तता भी सामने आई है।

वन विभाग के अनुसार वन खंड अधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में वन रक्षक विशाखा, संजीव, समीर, अजय तथा अन्य कर्मचारियों की संयुक्त टीम 2 जुलाई की देर रात बीट हटड़ा क्षेत्र में नियमित गश्त और नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान शुक्रवार तड़के करीब 2:45 बजे माजरी स्थित शिव मंदिर के समीप झिंडीवाला-भोगपुर मार्ग पर एक अशोक लेलैंड वाहन को जांच के लिए रोका गया।

तलाशी के दौरान वाहन में अवैध रूप से काटे गए खैर की लकड़ी के 96 लॉग्स बरामद हुए। वाहन चालक नेक राम से लकड़ी से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद वन विभाग ने वाहन और लकड़ी को मौके पर ही जब्त कर लिया।

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि तस्करी वाले वाहन को सुरक्षित रास्ता दिलाने के लिए एक ऑल्टो कार आगे-आगे रेकी कर रही थी। वन विभाग की टीम ने घेराबंदी कर कार को भी पकड़ लिया और चालक वीरू पुत्र छोटू निवासी झिंडीवाला को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में मुस्ताक नामक एक अन्य व्यक्ति की संलिप्तता भी सामने आई है, जिसकी तलाश जारी है।

वन विभाग ने जब्त लकड़ी और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मामला पुलिस चौकी दभोटा को सौंप दिया है।

वन तस्करों पर जारी रहेगा शिकंजा

वन परिक्षेत्राधिकारी (आरएफओ) नालागढ़ ने कहा कि वन संपदा की अवैध कटाई और तस्करी के खिलाफ विभाग का अभियान लगातार जारी रहेगा। वन अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

No Comments

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

TOP NEWS

Latest

More
More
Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com