Last updated: July 2nd, 2026 at 07:57 am
Solan Youth Attacked with Hockey, Khukriसोलन। चंडीगढ़ जा रहे सोलन के एक युवक पर दो युवकों ने कथित रूप से हॉकी और खुखरी से जानलेवा हमला कर दिया। घटना में युवक घायल हो गया, जबकि मौके पर मौजूद लोगों की सूझबूझ और साहस के चलते एक बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार, सोलन के रबौंण निवासी संदीप चंडीगढ़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान दो युवकों ने उस पर अचानक हॉकी और खुखरी से हमला कर दिया। हमले में संदीप घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों आरोपी नशे की हालत में थे और स्वयं को सेना का जवान बता रहे थे। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए हमलावरों के हाथ से खुखरी छीन ली और उन्हें काबू कर लिया, जिससे घायल युवक की जान बच गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपियों की गाड़ी की तलाशी के दौरान हॉकी के साथ एक अवैध हथियार भी बरामद किया है।
घायल संदीप का क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में उपचार चल रहा है, जहां उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments