Last updated: July 15th, 2026 at 06:18 am
Congress Holds Protest March in Nahan Over Alleged Donation Scamनाहन। जिला कांग्रेस कमेटी सिरमौर ने सोमवार को जिला अध्यक्ष आनंद परमार के नेतृत्व में नाहन शहर में पदयात्रा निकाली। यह पदयात्रा कांग्रेस भवन से शुरू होकर चौगान, दिल्ली गेट और प्रेम बाजार से होती हुई भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंची।
मंदिर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दर्शन करने के साथ भजन-कीर्तन, हनुमान चालीसा और राम स्तुति का पाठ किया। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि यह पदयात्रा श्री राम जन्मभूमि से जुड़े कथित चंदा गड़बड़ी मामले के विरोध में आयोजित की गई।
कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि करोड़ों राम भक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़ हुआ है और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने की भी मांग उठाई।
पदयात्रा के समापन पर श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया।
इस दौरान जिला अध्यक्ष आनंद परमार, अश्वनी शर्मा, तजिंदर चौहान, ज्ञान चौधरी, कल्याण धागटा, बलोज अहमद, मीडिया प्रभारी बिनेश राणा, अनिल शर्मा, सिमरल सिंह, राकेश प्रधान, नितिन कुमार, गुरुवाला पंवार, वीरेंद्र सिंह, रामरतन चौहान, सलीम कपूर, आशा शर्मा, कमला चौहान, बबीता ठाकुर, काजल शर्मा, बलकिस बानो, कुसुम, पवन सिंह, अरुण पंवार, रघुवीर ठाकुर, संतोष देवी, राजेंद्र लोधी, अमन चौहान, वीरेंद्र पासी, लाल सिंह, बाबू राणा, आमीन और मनदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments