HomeAll Newsबरोटीवाला में पत्नी की हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार

बरोटीवाला में पत्नी की हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार

बद्दी/बरोटीवाला। औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला में मंगलवार देर रात एक महिला की संदिग्ध मौत का मामला पुलिस जांच के बाद हत्या
news mitrHusband Held for Wife's Murder

बद्दी/बरोटीवाला। औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला में मंगलवार देर रात एक महिला की संदिग्ध मौत का मामला पुलिस जांच के बाद हत्या में बदल गया। प्रारंभिक जांच के अनुसार पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद महिला पर किसी भारी वस्तु से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

Table of Contents

    मृतका की पहचान सुनीता देवी के रूप में हुई है, जो अपने पति सुरेंद्र बेदिया के साथ बिरला लेबर गेट के पास किराए के मकान में रहती थी। दोनों मूल रूप से झारखंड के रामगढ़ जिले के निवासी थे और बद्दी क्षेत्र की निजी कंपनियों में कार्यरत थे।

    पुलिस के अनुसार घटना के बाद आरोपी ने अपने परिचित को फोन कर पत्नी के लापता होने की जानकारी दी और उसकी तलाश शुरू की। कुछ ही देर बाद महिला कमरे के समीप एक दुकान के बाहर मृत अवस्था में मिली। सूचना मिलने पर पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची।

    जांच के दौरान मृतका के सिर, ठोड़ी, पेट और कान पर गंभीर चोटों के निशान मिले। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल और किराए के कमरे से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी पति अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था।

    पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com