HomeAll Newsपंजाब तक पहुंचा शिमला पुलिस का शिकंजा, दो मुख्य चिट्टा तस्कर गिरफ्तार

पंजाब तक पहुंचा शिमला पुलिस का शिकंजा, दो मुख्य चिट्टा तस्कर गिरफ्तार

शिमला। नशा तस्करी के खिलाफ शिमला पुलिस का अभियान लगातार जारी है। बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए
news mitrShimla Police Nab Two Key Drug Suppliers

शिमला। नशा तस्करी के खिलाफ शिमला पुलिस का अभियान लगातार जारी है। बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पंजाब से दो मुख्य चिट्टा सप्लायरों को गिरफ्तार कर अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार किया है।

Table of Contents

    एएसपी मेहर पंवर ने बताया कि पहला मामला 15 जुलाई को पुलिस थाना सदर शिमला में दर्ज हुआ था। स्पेशल सेल ने होटल में दबिश देकर लुधियाना के तीन युवकों को करीब 21 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया कि यह खेप लुधियाना निवासी साहिल शर्मा से खरीदी गई थी। इसके बाद पुलिस टीम ने पंजाब पहुंचकर साहिल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

    दूसरे मामले में 20 जुलाई को पुलिस थाना चिड़गांव क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान अमृतसर निवासी मनिंदर सिंह को 16 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने अमृतसर में छापेमारी कर मुख्य सप्लायर सुखदीप सिंह उर्फ जैस गिल को भी गिरफ्तार कर लिया।

    एएसपी मेहर पंवर ने बताया कि शिमला पुलिस अब तक पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और केरल समेत विभिन्न राज्यों से 60 मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार कर चुकी है और 46 अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क ध्वस्त किए जा चुके हैं। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी सख्ती से जारी रहेगा।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com