Independence Day 2026: CM Sukhu to Lead Barsar Eventहमीरपुर: हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष का राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त 2026 को हमीरपुर जिले के बड़सर में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समारोह की अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11 बजे होगा।
सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह को लेकर सरकार ने सभी संबंधित उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक तैयारियां और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से जारी आदेश में प्रदेश के विभिन्न जिलों में होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोहों के लिए भी मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं।
आदेश के अनुसार बिलासपुर में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे। चंबा में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मुख्य अतिथि होंगे।
सोलन में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनी राम शांडिल समारोह की अध्यक्षता करेंगे। कांगड़ा के धर्मशाला में कृषि मंत्री चंद्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
कुल्लू में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान समारोह की अध्यक्षता करेंगे, जबकि किन्नौर के रिकांगपिओ में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी मुख्य अतिथि होंगे।
शिमला में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर समारोह की अध्यक्षता करेंगे। ऊना में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं, सिरमौर में नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। मंडी में आयुष मंत्री यादविंदर गोमा स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
इसके अलावा लाहौल-स्पीति के केलांग में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की जिम्मेदारी विधायक सुंदर सिंह ठाकुर को सौंपी गई है।
सरकार ने सभी जिलों के प्रशासन को समारोह के सफल आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं। 15 अगस्त को प्रदेशभर में स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव के साथ मनाया जाएगा।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments