HomeAll NewsShimla News: मिट्टी डंपिंग के दौरान 300 मीटर गहरी खड्ड में गिरा टिपर, 32 वर्षीय चालक की मौत

Shimla News: मिट्टी डंपिंग के दौरान 300 मीटर गहरी खड्ड में गिरा टिपर, 32 वर्षीय चालक की मौत

शिमला: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चिल्ला-चपांदली सड़क
news mitrTipper Falls Into 300m Gorge in Shimla, Driver Dies

शिमला: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चिल्ला-चपांदली सड़क पर मिट्टी डंपिंग के दौरान एक टिपर अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खड्ड में जा गिरा। हादसे में टिपर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

मिट्टी डंपिंग के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, हादसा रविवार शाम करीब 5:30 बजे चिल्ला-चपांदली सड़क पर हुआ। बताया जा रहा है कि मिट्टी डंपिंग के दौरान टिपर अचानक अनियंत्रित हो गया और करीब 300 मीटर नीचे हामलटी खड्ड में जा गिरा।

हादसे के समय टिपर में चालक अकेला था। मृतक की पहचान 32 वर्षीय विपिन कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले का रहने वाला था। दुर्घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल चौपाल भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है।

No Comments

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

TOP NEWS

Latest

More
More
Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com