Last updated: August 10th, 2026 at 06:43 am
Nalagadh Youth, Ex-Servicemen Join Anti-Drug Campaignनालागढ़: क्षेत्र में बढ़ते चिट्टे के कारोबार और नशे की समस्या के खिलाफ अब नालागढ़ के युवा और पूर्व सैनिक एकजुट होकर मैदान में उतर गए हैं। आदर्श बीबीएन एसोसिएशन फॉर एंटी ड्रग एब्यूज, रिहैबिलिटेशन एंड सेवियर ऑफ ह्यूमैनिटी हिमाचल प्रदेश ने नशे के खिलाफ व्यापक जनअभियान चलाने का फैसला लिया है।
इसी उद्देश्य से युवाओं और पूर्व सैनिकों की एक टीम गठित की गई है। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस नालागढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संस्था की नई टीम की घोषणा की गई। नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा ने अभियान को अपना समर्थन देते हुए संस्था के चीफ पैट्रन की जिम्मेदारी संभाली।
कार्यक्रम के दौरान विधायक हरदीप सिंह बावा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने युवाओं से नशे के खिलाफ इस मुहिम को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
संस्था के बीबीएन इंचार्ज संदीप सिंह सैनी ने बताया कि संगठन पूरे हिमाचल प्रदेश में चिट्टे और अन्य नशों की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चला रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं और पूर्व सैनिकों की सक्रिय भागीदारी से इस अभियान को और मजबूती मिलेगी।
विधायक हरदीप सिंह बावा ने कहा कि युवाओं का स्वयं आगे आकर चिट्टे के खिलाफ आवाज उठाना एक सकारात्मक पहल है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है।
बावा ने डीआईजी, एसपी बद्दी और एसडीएम नालागढ़ से संस्था को आवश्यक सहयोग उपलब्ध करवाने का आग्रह करने की बात कही, ताकि अभियान को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाया जा सके।
कार्यक्रम में हिमाचल किसान कांग्रेस अध्यक्ष रवि शर्मा और क्रांति क्लब अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments