Last updated: August 13th, 2026 at 05:28 am
Leopard Enters Rajgarh Home 3 Times, Carries Away 2 Puppiesराजगढ़। टिक्कर रोड स्थित आशीर्वाद कुंज में देर रात तेंदुए की लगातार गतिविधि से लोगों में दहशत फैल गई। मकान मालिक दिनेश शर्मा के अनुसार, तेंदुआ रात करीब 3:40 बजे घर में घुसा और पालतू कुत्ते पर हमला किया।
इसके बाद तेंदुआ करीब 4:10 बजे और फिर 4:40 बजे दोबारा घर में आया। इस दौरान वह कुत्ते के दो पिल्लों को उठाकर ले गया। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
घटना के बाद इलाके में डर का माहौल है। दिनेश शर्मा ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए तत्काल कार्रवाई करने और क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की मांग की है।
स्थानीय लोगों ने भी रिहायशी इलाके में तेंदुए की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए बच्चों और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments