Last updated: August 21st, 2026 at 05:19 am
Nalagarh Hotel Sex Racket Bustedऔद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के अंतर्गत सैणीमाजरा में होटल की आड़ में कथित रूप से चल रहे देह व्यापार का बद्दी पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने होटल में छापेमारी कर दो महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया, जबकि होटल को लीज पर संचालित कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सैणीमाजरा स्थित भूपेंद्रा होटल में कथित तौर पर अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना के आधार पर एसपी बद्दी विनोद धीमान के दिशा-निर्देश में विशेष पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से होटल में दबिश दी।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया। वहीं होटल को लीज पर चला रहे मनप्रीत सिंह, निवासी गांव व डाकघर हम्बोवाल बेट, तहसील समराला, जिला लुधियाना, को मौके से काबू कर लिया गया।
आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना नालागढ़ में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।
एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जांच के दौरान यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि होटल, स्पा अथवा अन्य प्रतिष्ठानों की आड़ में किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments